Category: Uncategorized

  • Home
  • Category: Uncategorized

बंधन दोष (Bandhan Dosh)

बंधन दोष

ग्रहों की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण से मनुष्य बन्धन दोष जैसे जटिल दोष से भी प्रभावित हो जाता है इस बन्धन दोष को काला जादू भी कहा जाता है यह बन्धन दोष को काला जादू ईर्ष्या द्वेष के कारण किसी व्यक्ति विशेष या रिश्तेदार या परिचित द्वारा उससे ईर्ष्या के कारण या उसको अपने वश में करने के लिए या उसके कार्यों को प्रभावित करने के लिए या उसके कार्यों को जीवन में ऊँचाई पर परिश्रम करने के बावजूद भी न उठ सके। यद्यपि यह सब कार्य निम्न स्तर के होते हैं और इसका खामियाजा भी ऐसा करने वाले को भुगतना पड़ता है लेकिन जिस व्यक्ति पर ऐसा किया जाता है वह तो परेशान रहता ही है और इसका प्रभाव तक तक समाप्त नहीं होता, जब तक कि इसका समाधान न कर लिया जाये, इस कष्ट को भुगतने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। अगर किसी व्यक्ति को करने वाले से ज्यादा ज्ञान है, इस विधा का, तब तो इस कष्ट से निवृत्त हो जायेगा। अगर ज्ञान नहीं है, लेकिन इस बात का एहसास है कि मेरे अथक परिश्रम तन, मन और धन से करने के बावजूद भी परिणाम नहीं आ रहा है, तो योग्य व्यक्ति से मिलकर अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। यह समस्याएं कई बार इतनी जटिल होती हैं कि स्वयं अपनी दैनिक पूजा से भी ठीक नहीं हो पातीं। व्यवसाय में भी इस तरह की चीजें प्रतिस्पर्धा के कारण देखी जाती हैं। कुछ सूक्ष्म चीजें हमें अपनी आँखों से दिखाई नहीं देती लेकिन वह अपना प्रभाव सूक्ष्म रूप से डालती रहती हैं। इस बन्धन दोष या काला जादू के लिए भी यंत्र उपलब्ध है जिसका न्योछावर राशि 5500/- है और यंत्र के माध्यम से यह दोष दूर हो सकता है।

काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh)

काल सर्प दोष

एक विशेष प्रकार का ग्रह दोष बनता है जिसे काल सर्प दोष कहा जाता है। यह ग्रह दोष राहु व केतु के बीच में सारे ग्रह आ जाने की वजह से बनता है। यदि किसी मनुष्य की जन्म कुंडली में राहु व केतु की बीच में सारे ग्रह आ जाते हैं तो काल सर्प दोष का निर्माण उस व्यक्ति की कुण्डली में हो जाता है। यदि एक ग्रह को छोड़कर बाकी सारे ग्रह राहु व केतु छाया ग्रहों के बीच आ जायें तो आंशिक काल सर्प दोष कहलाता है इस ग्रह दोष से भी जातक को जीवन में कठिनाई का अनुभव करना पड़ता है तथा जीवन में संघर्ष भी ज्यादा करने पड़ जाते हैं। इस ग्रह दोष से मनुष्य का जीवन संतुलित नहीं हो पाता है, अर्थात् कोई एक पक्ष ज्यादा प्रबल हो जाता है तथा जीवन का दूसरा पक्ष अधूरा रह जाता है। अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए जीवन का संतुलित होना अति आवश्यक है, अर्थात् भौतिकता व आध्यात्मिकता दोनों का होना जरूरी है। ऐसे जातक या तो भौतिकता की तरफ या आध्यात्मिकता या किसी विशेष क्षेत्र में जैसे वैज्ञानिक, अच्छा राजनीतिज्ञ, अच्छा व्यवसायिक, अच्छा संगीतज्ञ, अच्छा कलाकार, जिसका देश व समाज में विशेष स्थान होते हैं। लेकिन ऐसे व्यक्तियों का दूसरा पक्ष बहुत कमजोर होता है जैसे हो सकता है कि उसने विवाह ही न किया हो या उसका घर परिवार से कोई मतलब न हो, या आध्यात्मिक क्षेत्र में जाने की वजह से घर परिवार को छोड़ दिया हो, उच्च कोटि का संत हो गया हो। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग काल सर्प दोष नाम लेकर दूसरे को डराने की कोशिश भी करते हैं। इसकी नासिक व उज्जैन में करायी जाती है। इसके लिए भी सम्बन्धित यंत्र उपलब्ध है जिसका दक्षिणा शुल्क 6000/- है इस यंत्र के माध्यम से काल सर्प दोष दूर होने की संभावना बनती है।

मांगलिक दोष (Manglik Dosh)

मांगलिक दोष

विवाह तय होने के समय एक विशेष प्रकार का दोष देखा जाता है, जिसे मांगलिक दोष कहते हैं। विवाह के लिए इसका विचार अवश्य करना चाहिए। वर या वधू में से यदि एक मांगलिक दोष से युक्त है तो उसका विवाह भी ऐसे से करना चाहिए जो मांगलिक दोष से युक्त हो, अर्थात् वर और वधू दोनों मांगलिक दोष से युक्त हों, या दोनों मांगलिक दोष से मुक्त होना चाहिए। मांगलिक दोष होना खराब नहीं है, लेकिन यह विवाह के लिए विचारणीय हो जाता है। यदि वर या वधू किसी एक की कुण्डली में मांगलिक दोष है और दूसरे की कुण्डली में मांगलिक दोष नहीं है तो ऐसे में पार्टनर से या तो वाद-विवाद, लड़ाई झगड़ा या कुटुम्ब में लड़ाई झगड़ा या पार्टनर का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहना या पार्टनर की असमय मृत्यु हो जाना या पार्टनर की दुर्घटना होने की संभावना या पार्टनर का एक दूसरे से किसी कारण से अलग रहना या पार्टनर का रोजगार की वजह से काफी अलग रहने की संभावना बनती है ऐसे में वैवाहिक जीवन सुखी होने की संभावना नहीं बनती है। यदि चंद्र कुण्डली से मांगलिक दोष है तो विवाह में अनायास विलम्ब होता है, ऐसे में वर या वधू स्वयं ही विवाह करने से बिना कारण मना करते हैं और विवाह में विलम्ब हो जाता है। मांगलिक दोष का शमन करने के लिए यंत्र उपलब्ध है जिसकी न्योछावर राशि 5500/- है।

नजर दोष (Najar Dosh)

नजर दोष

जीवन में कई बार इस बात का एहसास होता है कि मेरा कार्य सुचारू रूप से चल रहा है तो अचानक किसी विशेष ऊर्जा के प्रभाव से हमारे कार्यों में रुकावट आना शुरू हो जाती है। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि कोई बच्चा बहुत एक्टिव है या कोई स्त्री बहुत सुन्दर है तो वह अचानक बीमार पड़ जाती है तो इसका कारण भी किसी व्यक्ति विशेष की ऊर्जा हो सकती है, जो उसको प्रभावित कर गयी हो। यह भी हो सकता है कि ब्रह्माण्ड में सूक्ष्म रूप कुछ शक्तियां विचरण करती रहती हैं, जो हमें इन आँखों से दिखाई नहीं पड़तीं। यह अतृप्त शक्तियाँ/आत्माओं को शरीर की आवश्यकता होती है, जो अपनी सूक्ष्म शरीर के माध्यम से इन भौतिक शरीर में प्रवेश करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने की कोशिश करती हैं, जिस कारण से बच्चा या स्त्री अपने होश में नहीं रहती है, और इससे उनको शारीरिक व मानसिक रूप से पीड़ा झेलनी पड़ती है। कभी-कभी किसी दूसरे प्रत्यक्ष मनुष्य की ऊर्जा भी नकारात्मक प्रभाव उनके कार्य व शरीर पर डालती हैं, जिससे उनको अपने कार्यों को पूरा करने में काफी कठिनाई का अनुभव होता है, जिसे आजकल के समय में नजर दोष भी कहा जाता है। अगर इसका उपाय पूजा पाठ करके न किया जाये तो ठीक होना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिससे व्यक्ति का धन व समय दोनों बर्बाद होता है और सफलता भी मिलना मुश्किल हो जाता है। नजरदोष को भी यंत्र के माध्यम से तत्काल दूर किया जा सकता है। यह सम्बन्धित यंत्र उपलब्ध है, जिसकी न्योछावर राशि 5500/- है।