Tag: Zodiac

मांगलिक दोष (Manglik Dosh)

मांगलिक दोष

विवाह तय होने के समय एक विशेष प्रकार का दोष देखा जाता है, जिसे मांगलिक दोष कहते हैं। विवाह के लिए इसका विचार अवश्य करना चाहिए। वर या वधू में से यदि एक मांगलिक दोष से युक्त है तो उसका विवाह भी ऐसे से करना चाहिए जो मांगलिक दोष से युक्त हो, अर्थात् वर और वधू दोनों मांगलिक दोष से युक्त हों, या दोनों मांगलिक दोष से मुक्त होना चाहिए। मांगलिक दोष होना खराब नहीं है, लेकिन यह विवाह के लिए विचारणीय हो जाता है। यदि वर या वधू किसी एक की कुण्डली में मांगलिक दोष है और दूसरे की कुण्डली में मांगलिक दोष नहीं है तो ऐसे में पार्टनर से या तो वाद-विवाद, लड़ाई झगड़ा या कुटुम्ब में लड़ाई झगड़ा या पार्टनर का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहना या पार्टनर की असमय मृत्यु हो जाना या पार्टनर की दुर्घटना होने की संभावना या पार्टनर का एक दूसरे से किसी कारण से अलग रहना या पार्टनर का रोजगार की वजह से काफी अलग रहने की संभावना बनती है ऐसे में वैवाहिक जीवन सुखी होने की संभावना नहीं बनती है। यदि चंद्र कुण्डली से मांगलिक दोष है तो विवाह में अनायास विलम्ब होता है, ऐसे में वर या वधू स्वयं ही विवाह करने से बिना कारण मना करते हैं और विवाह में विलम्ब हो जाता है। मांगलिक दोष का शमन करने के लिए यंत्र उपलब्ध है जिसकी न्योछावर राशि 5500/- है।